Kodarma News: इरगोबाद में घरेलू घटना से मचा हड़कंप, पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप, पति हिरासत में
कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के इरगोबाद गांव में बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान पूनम देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम संतोष पासवान बताया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी की मां खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह घर पहुंची तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पूनम देवी को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति संतोष पासवान को हिरासत में ले लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.