Kodarma News: इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 19 और 20 नवंबर को
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अब नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 19 और 20 नवंबर को खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। पहले सेमीफाइनल में 19 नवंबर को सेक्रेड हार्ट स्कूल और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बीच भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में 20 नवंबर को झारखंड पब्लिक स्कूल और ग्रिजली विद्यालय की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले पुलिस लाइन ग्राउंड, चंदवारा में आयोजित किए जाएंगे।टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल 22 नवंबर 2026, रविवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें फाइनल में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.