Kodarma News: आस्था: शहर के शिव वाटिका में एक माह तक होती है भोले के भक्तों की सेवा
कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सावन का पावन माह आज से शुरू हो गया। यह 28 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना शुरू होते ही कोडरमा और झुमरीतिलैया की फिजा 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठती है। इसमें सबसे प्रमुख है शहर का शिव वाटिका। अर्थात बाबा निवास। सावन के दौरान पूरा शिव वाटिका शिवमय हो जाता है। यहां आस्था और विशाल समागम का असर साफ देखने को मिलता है। शिव वाटिका में पूरे सावन बाबा भोले के भक्तों के लिए आराम, विश्राम और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क रहती है। यह सिलसिला पूरे सावन माह तक चलता है। इस दौरान शिव वाटिका में बाबाधाम जानेवाले और बाबा के दरबार से लौटने वाले भोले के भक्तों की आस्था देखते बनती है। पूरे सावन माह कोडरमा से होकर बाबा के दरबार में जाने वाले भक्तों का शिव वाटिका में तांता लगा रहता है। यह भी पढ़ें- बाबा आम्रेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.