Kodarma News: आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग लौटाया, सामान की कीमत 60 हजार रुपये
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे एक यात्री के पिट्ठू बैग को बरामद कर उसके मित्र को सौंप दिया। बैग में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सामान थे। बैग मिलने पर यात्री के परिजनों और मित्र ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर को रेल मदद पर लक्ष्मी कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई राजा कुमार ट्रेन संख्या 03008 डाउन स्पेशल से जयपुर से गया जी तक यात्रा कर रहे थे। गया जी स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका पिट्ठू बैग ट्रेन के कोच संख्या एस-8 की सीट पर ही छूट गया।शिकायत मिलने के बाद ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर सहायक उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने बैग की तलाश की। टीम ने वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.