Kodarma News: आरक्षी रामलखन यादव के घर पहुंचे विधायक एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी
कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। धनबाद में सड़क दुर्घटना में जान गंवानेवाले चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी एवं जयनगर प्रखंड के यादूडीह निवासी रामलखन यादव के आवास पर बुधवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, कोडरमा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा, आरक्षी गौरी शंकर सहित कई पुलिसकर्मियों ने शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि रामलखन यादव ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- धनबाद हादसा: चैन की नींद सो रहा था परिवार, तीन बजे तड़के आयी बेचैन करनेवाली खबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.