कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में पिछले 13 दिनों से रांची में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आम आदमी पार्टी, कोडरमा जिला इकाई द्वारा गुरुवार को राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। झुमरी तिलैया पार्टी कार्यालय से एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसमें छात्र, युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आंदोलनरत छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि झारखंड का युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन यदि भर...