कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सतगावां प्रखंड के ग्राम पंचायत कटैया स्थित गजहड़ बिरहोर टोला में शिविर आयोजित कर बिरहोर परिवारों के बीच विभिन्न जरूरी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर में अंचल निरीक्षक पवन कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार उपस्थित रहे। शिविर में बिरहोर समुदाय के कुल 12 परिवारों को जाति, स्थानीय (आवासीय) एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत कर वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में सुरेंद्र बिरहोर, फूलमांती बिरहोर, राजू बिरहोर, प्रीति बिरहोर, प्रिया बिरहोर, नेहा कुमारी, कांति कुमारी, जिया बिरहोर, जिसन बिरहोर, नितीश बिरहोर, पिंकी बिरहोर सहित अन्य बिरहोर परिवार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...