Kodarma News: आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी में पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे
कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजू पंडित एवं कैलाश राणा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य नीलकंठ बरनवाल ने की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 100 मीटर दौड़, मेंढक दौड़, स्लो साइकिल रेस एवं कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को खेल प्रभारी सीताराम यादव तथा उनके सहयोगी शिक्षक सुनील यादव एवं रामकृष्ण शर्मा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शिक्षक दिवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.