Kodarma News: आदर्श मध्य विद्यालय के 228 बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में 228 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। स्कूल किट का वितरण वार्ड पार्षद सीमा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रीति वर्मा एवं प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया। स्कूल किट में पेन, पेंसिल, रबर, कटर और इंस्ट्रूमेंट बॉक्स शामिल थे। किट मिलने के बाद बच्चे काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बैजयंती कुमारी, राजेश पांडेय, इरशाद आलम और ज्योति तिर्की का वितरण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.