कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। आदर्श ज्योति क्लब सांथ के तत्वावधान में जन्माष्टमी पूजा एवं हांडी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की उपमुखिया पिंकी कुमारी ने किया। छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, जिप प्रतिनिधि देवनारायण यादव, पूर्व मुखिया बैजनाथ रजक, सुरेंद्र भाई मोदी, राम देवराम, रामप्रसाद धोबी, संतोष राणा, बसंत कुमार, पप्पू सिंह, पप्पू रजक, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं देर रात हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, जयकारों से गूंजा दिनेशपु...