कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में आज से ग्रामीण इलाके अर्थात गांव-देहात की जमीन महंगी हो जाएगी। ऐसा सर्किल रेट में इजाफा होने के कारण होगा। ग्रामीण इलाके की जमीन के सर्किल रेट में 10 से 20 फीसदी का इजाफा हो रहा है। आज से जिला निबंधन कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन का निबंधन बढ़े हुए रेट पर ही होगा। ऐसे में लोगों को निबंधन कराने में अधिक पैसे चुकाने होंगे। इसको लेकर कोडरमा के जिला अवर निबंधन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जमीन के सर्किल रेट का संशोधन हर दो साल पर करने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- रांची में महंगी हो गई जमीन, गांवों में भी बढ़े दाम; कहां कितनी बढ़ोत्तरी कोडरमा में शहरी क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट अगले साल वर्ष 2027 में बढ़ेगा। बताया गया कि कोडरमा ...