Kodarma News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, सैकड़ों औषधीय पौधों का वितरण
कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना व पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक डीलो साव, भारत स्वाभिमान के महामंत्री राजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, अशोक कुमार, अरविंद एकघरा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती देवी, महिला जिला प्रभारी चंद्रलता बरनवाल, सरिता देवी, सरिता पिलानिया, ममता कुमारी, अभिलाषा कुमारी समेत पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Maharajganj...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.