कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित विकास संकेतकों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ...