Kodarma News: आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल से सतगावां में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले आउटसोर्सिंग कर्मी छह माह का बकाया मानदेय, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप भुगतान तथा ईपीएफ कटौती में कथित अनियमितता सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल से एक दिन पूर्व कर्मियों ने जिला समाहरणालय के समक्ष भी प्रदर्शन किया था。 यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान और न्यूनतम वेतन की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.