कोडरमा, अक्टूबर 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार से जुड़े मामले में कोडरमा जिला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की है। आईएमए के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोडरमा के सिविल सर्जन को साजिश के तहत फंसाया गया है। हालांकि, मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।आईएमए कोडरमा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुजीत राज ने बताया कि मामले को लेकर सोमवार को संगठन की विशेष बैठक आयोजित की जा सकती है। बैठक में पूरे प्रकरण पर चर्चा करने के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...