Kodarma News: अहोई अष्टमी पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, संतान की लंबी आयु की कामना
कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर अहोई अष्टमी का पर्व रविवार को झुमरी तिलैया में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों में धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने संतान की सलामती व परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माताओं ने मिट्टी के बर्तनों को साफ कर उनमें खील और जल भरा व उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित किया। इसके बाद मिट्टी की हंडिया पर रोली और अक्षत से तिलक लगाकर मीठे पुए एवं मौसमी फलों से अहोई माता का पूजन किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.