कोडरमा, नवम्बर 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन आज प्रखंड में छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों और कस्बों में स्थित छठ घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत सजावट और रोशनी की व्यवस्था की गई है। व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूप में फल, ठेकुआ और पूजा सामग्री सजाकर जलाशयों में उतरेंगे तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। शनिवार को खरना का अनुष्ठान हुआ। शाम को व्रती गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: व्रतियों ने किया खरना, आज दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य...