Kodarma News: अवैध संबंध में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, लाश बंद खदान में फेंका, दोनों गिरफ्तार
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, डोमचांच। हिन्दुस्तान टीम नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के समीप बंद पड़े पत्थर खदान से मिले अज्ञात शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर निवासी नरेश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी किरण देवी और डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच और शव की पहचान पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के समीप बंद पड़े पत्थर खदान से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। मामले में नवलशाही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर थाना प्रभारी नवलशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.