कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ढाब गांव में सोमवार की दोपहर अवैध महुआ शराब के कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। कथित शराब कारोबारियों ने 28 वर्षीय संजीव कुमार की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। घायल संजीव कुमार ने बताया कि ढाब गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। बिहार की सीमा से सटे होने तथा वहां पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गांव में शराब पीने आते हैं। इससे गांव में आए दिन विवाद, मारपीट और अशांति का माहौल बना रहता है। उन्होंने बताया कि वह और अन्य ग्रामीण पहले भी इस अवैध कारोबार का विरोध कर ...