कोडरमा, नवम्बर 30 -- Kodarma News: कोडरमा। महुआ शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ तिलैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जरगा निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। वह जमुना यादव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, दीपक यादव लंबे समय से अवैध महुआ शराब के कारोबार और तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महुआ शराब तस्करी में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...