कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना पुलिस ने अवैध ब्लू स्टोन के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य के पांच बोरी ब्लू स्टोन बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को मिली सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर खनन विभाग और कोडरमा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के नगरखारा स्थित केदार मंडल (पिता- शिवन सुंडी) के मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच बोरी ब्लू स्टोन जब्त किया और केदार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से ब्लू स्टोन के कारोबार में संलिप्त था। प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार से जुड़े ...