कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: थमिकी सरकारी कार्य में बाधा डालने व ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप जयनगर, निज प्रतिनिधि

महेशमराय में ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप जयनगर थाना क्षेत्र के महेशमराय गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद उसे छुड़ाने के लिए ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने और रेलवे फाटक बंद कराने का मामला सामने आया है। इस दौरान करीब 30-35 ग्रामीणों के पुलिस बल से उलझने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, सात नवंबर को जयनगर थाना की पुलिस टीम ने महेशमराय गांव में बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन कर रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ा था। पुलिस जब ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले जा रही थी, तभी करीब 30-35 ग्रामीणों ने रेलवे फा...