कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: डोमचांच। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर-बगडो मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। कार्रवाई डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। वाहन चालक बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में ला दिया।थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहरी ने बताया कि वाहन से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था। फिलहाल वाहन से संबंधित दस्तावेजों और बालू के स्रोत की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...