Kodarma News: अवैध ढिबरा लदा जीप जब्त, दो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, डोमचांच, हिन्दुस्तान टीम। डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोलाकोला से अवैध ढिबरा लादकर तिलैया ले जा रहे एक जीप को वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात लोकाई में जब्त किया। वाहन पर 10 से अधिक बोरा ढिबरा लदा हुआ था। छापेमारी के दौरान वाहन पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। रेंज ऑफिसर रामबाबू कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी अजीत यादव, पिता नारायण यादव और संतोष सिंह, पिता श्यामलाल सिंह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम ने जब्त जीप और उसमें लदे ढिबरा को अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग की ओर से अवैध ढिबरा खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, किशोर यादव, पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.