Kodarma News: अवैध कोयला लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: मरकच्चो निज प्रतिनिधि । मरकच्चो पुलिस ने मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग पर राजारायडीह पहाड़ी के समीप अवैध रूप से कोयला ले जा रहे 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से करीब 25 टन कोयला बरामद किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक पपहरा निवासी नारायण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे गश्ती पर थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर नर्सरी के बगल से विपरीत दिशा में एक 12 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक पूरी तरह तिरपाल से ढ़का हुआ था। पुलिस के सशस्त्र बल के जवानों ने ट्रक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक पुलिस की गाड़ी देखकर ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
ट्रक से बरामद हुआ करीब 25 टन कोयला ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.