Kodarma News: अभिभावक संघ दो नवंबर को समाहरणालय के सामने देगा धरना
कोडरमा, अक्टूबर 31 -- Kodarma News: कोडरमा। निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ कल दो नवंबर दिन के 11 बजे से समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा। संघ के अध्यक्ष संजय साजन एवं सचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है। स्पष्ट किया कि दो नवंबर का धरना आंदोलन का प्रथम चरण है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावक संघ चरणबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक आंदोलन को और तेज करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.