Kodarma News: अब हर सप्ताह चलेगा अभियान, अड्डेबाजी बर्दाश्त नहीं: एसपी
कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। रविवार की रात चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' के बार में बताया कि इस ऑपरेशन का नाम काफी सोच-समझकर रखा गया था। हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सार्वजनिक जगह मसलन पार्क, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन परिसर में बैठकबाजी करते हैं और शराब का सेवन करते हैं। इससे महिलाएं और हमारी बेटियां खुद को असहज महसूस करती हैं। लगातार इस तरह की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। अब यह अभियान सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से चलाया जाएगा। इसका कोई दिन तय नहीं है। कभी भी पुलिस 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' पर निकल सकती है और बैठकबाजी तथा अड्डाबाजी करनेवालों को हिरासत में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.