Kodarma News: अपराध नियंत्रण के लिए कोडरमा जिले को मिले 14 नए वाहन
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के उद्देश्य से कोडरमा जिले को 14 नए वाहन मिले हैं। झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से उपलब्ध कराए गए इन वाहनों का वितरण विभिन्न थाना एवं ओपी को किया गया। शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं सभी गाड़ियां नए बोलेरो वाहनों में पुलिस स्टीकर, सायरन, पुलिस बत्ती और पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों के मिलने से थाना क्षेत्रों में नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.