Kodarma News: अनुकंपा समिति की बैठक में दो नियुक्तियों की अनुशंसा
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: कोडरमा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। इसमें कुल चार आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। जांच के उपरांत दो आवेदकों के मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई, जबकि शेष दो आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज पुनः उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, जिला पेंशन एवं लेखा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राजस्व व भू-अर्जन कार्यों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.