कोडरमा, अक्टूबर 1 -- Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो पुलिस ने गुरुवार को नामजद अभियुक्त प्रेमनगर निवासी लखन सिंह के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। न्यायालय के निर्देश पर एसआई नफीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि आरोपी पुलिस या न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि लखन सिंह अनीस सिंह हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...