Kodarma News: अधूरी नाली बनी मुसीबत, सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान
कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के वार्ड संख्या-10 स्थित नीमड़ीह रोड में अधूरा नाला निर्माण स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बीच सड़क में नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। बरसात शुरू होने के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। सड़क पर जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों से निकलने वाला गंदा पानी अधूरी नाली के कारण सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरे रास्ते में हमेशा पानी जमा रहता है। यह सड़क आसपास के कई परिवारों और स्कूली बच्चों का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं, लेकिन गंदे पानी और फिसलन के कारण कई बार वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उनके कपड़े, जूते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.