कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। चोपनाडीह में रविवार को बाल अधिकार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में परियोजना से जुड़े सभी 10 गांवों के बाल मंच के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल, भाषण, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत मुखिया सिकंदर प्रसाद यादव, आरजेएसएस की सदस्य जोसफिन एक्का तथा पंचायत समिति सदस्य मधु कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के दौरान कबड्डी, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, सुई-धागा प्रतियोगिता, रस्सीकूद, चित्रकला, भाषण, निबंध, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गीत, नृत्य, नाटक एवं बाल अधिकार विषय पर जागरूकता प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- 2030 तक बाल विवाह मुक्त जिला बनान...