कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में अड्डी बांग्ला की दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहती है। यहां के पूजा पंडाल में बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि शहरवासी शाम की आरती से लेकर मेले का आनंद उठाने तक पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं। हालांकि, पूजा पंडाल के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीड़ होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय लोग और यहां के दुकानदारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जाम और भीड़ से बचने के लिए लोग पैदल ही पंडाल तक पहुंचना पसंद करते हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: बाजार के चौक-चौराहो पर लग रहा जाम, जाम से लोग परेशानपार्किंग की क...