कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि कोडरमा -गया रेल खंड पर बायपास पूल के नीचे पटरी के किनारे एक शव बरामद हुआ है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।हालांकि घटना का क्या कारण है इसके बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है, कि ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हुई है । रेल पुलिस घटनास्थल से नशा करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में रेल पुलिस तिलैया थाना की पुलिस से संपर्क साथ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...