कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी, पूर्वी, थाम व कांको गांव समेत विभिन्न् क्षेत्रों में यह आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव के देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गांव के पाहन और पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। आषाढ़ माह की यह पूजा कृषि कार्यों की शुरुआत और अच्छी पैदावार की कामना से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कई गांवों में पारंपरिक गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ...