कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अग्रवाल समाज कार्यकारिणी समिति की बैठक श्रीअग्रसेन भवन में समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती 11 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पर अगली बैठक में चर्चा की जायेगी। बताया कि 28 जुलाई को समाज की आम सभा में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा होगी व इसी दिन नई कमेटी के चुनाव पर भी विचार विमर्श की जायेगा। संजीव खेतान ने कहा कि सेवा, समर्पण अग्रवाल समाज की प्राथमिकता है और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत एक रुपया एक ईट की प्रथा को जनमानस तक पहुंचाने में लगे है। इसी के तहत पनशाला, पाठशाला च धर्मशाला जैसे सेवा के कार्य किए जा रहे है। उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने भी समाज के द्वारा...