Kodarma News: अगस्त से शुरू हो सकता है कोडरमा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक: डॉ नीरा
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। तकनीकी कारणों और लाइसेंस रिन्युअल नहीं होने के कारण कोडरमा सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक करीब एक साल से बंद है। फिलहाल यहां ब्लड स्टोरेज का काम हो रहा है। यहां ब्लड स्टोर कर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। वहां से जांच के बाद मरीजों को ब्लड मुहैया होता है। इस सारी प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। इससे मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ रही है। इस मामले को लेकर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव लगातार विभागीय अधिकारियों से बात कर रही हैं। अधिकारियों से बातचीत के बाद कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह से कोडरमा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा। इससे जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- हर जिले में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस कमेटी बनेगीब्लड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.