Kodarma News: अंडर-14 क्रिकेट का ओपन ट्रायल 24 नवंबर को
कोडरमा, नवम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) की ओर से अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को पुलिस लाइन मैदान, चंदवारा में सुबह 10 बजे से ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें केवल केडीसीए के निबंधित खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रमाणपत्र में कक्षा, रोल नंबर, सत्र एवं जन्मतिथि का उल्लेख होना चाहिए। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ एक सेट फोटोकॉपी भी लानी होगी। ओपन ट्रायल से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों के अलावा स्कूल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय अंडर-14 कैंप में शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं सचिव दिनेश सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.