कोडरमा, अक्टूबर 24 -- अंडरपास के अभाव में ग्रामीणों की परेशानी Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। हीरोडीह पंचायत के रेभनाडीह गांव में रेलवे अंडरपास नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी गंभीर हो गई है। स्थिति ऐसी है कि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को भी घंटों इंतजार के बाद खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेंगकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और लोहे की चादर से बनी बाउंड्री के कारण स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और पशुओं का आवागमन बाधित हो गया है। हीरोडीह और रेभनाडीह के ग्रामीणों की खेती की जमीन रेलवे लाइन के दोनों ओर है। रेलवे निर्माण के समय ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी थी, लेकिन आज गांव दो हिस्सों में बंटकर रह गया है। रेभनाडीह समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लि...