नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज लोकेश राहुल और नीतिश राणा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की। राहुल ने ऐतिहासिक पारी खेली, वहीं नीतिश राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। हालांकि, इस 220 रनों की साझेदारी के बाद भी वे आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली और एबीडिविलियर्स की सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके। साल 2016 में इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ रिकॉर्ड 229 रनों की साझेदारी की थी जो आज भी आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। यह भी पढ़ें- LSG Vs KKR: आज इकाना में लखनऊ के धुरंधरों से भिड़ेंगे KKR के जा...