नई दिल्ली, मई 16 -- Kolkata Pitch Report: आईपीएल 2026 का 60वां लीग मैच आज यानी शनिवार 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। यह कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच है। केकेआर की टीम प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना चाहेगी, जबकि गुजरात की टीम प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि यहां गेंदबाजों का सिक्का चलेगा या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी? कोलकाता की पिच रिपोर्ट में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 104 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 43 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि रन चेज करते हुए 59 टीमों को जीत मिली है। रन चेज में जीत प्रतिशत ...