नई दिल्ली, मार्च 21 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने आईपीएल 2026 से पहले कई सवाल है। पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन से टीम ने क्या सीखा और वह इस सीजन क्या बेहतर कर सकती है? इसके अलावा काफी सालों से केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले आंद्रे रसेल की कमी कौन पूरी करेगा? बता दें, वेस्टइंडीज के इस हरफनमौला को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था, जिसके बाद रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा, वह इस सीजन केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। यह भी पढ़ें- IPL से पहले टूटा गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, आर्या देसाई ने रचा इतिहास 12 साल केकेआर को अपनी सेवाएं देने वाले रसेल ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उनकी अनुपस्थिति पर बात करते हुए, KKR के म...