नई दिल्ली, मार्च 25 -- तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी 12 नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया है। अब टीम का कोई भी खिलाड़ी कभी भी 12 नंबर की जर्सी में नहीं दिखेगा। वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल में केकेआर के साथ लंबे वक्त तक जुड़े रहे और दोनों जैसे एक दूसरे का पर्याय बन गए थे। केकेआर ने एक कार्यक्रम के दौरान आंद्रे रसेल की जर्सी को रिटायर किया। इस दौरान फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने फ्रेम कराकर आंद्रे रसेल को जर्सी का 12 नंबर सौंपा। आंद्रे रसेल 2014 से सिर्फ एक सीजन को छोड़कर 2025 तक लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। 2017 में उन्हें डोपिंग की वजह से एक साल के बैन का सामना करना पड़ा था इसलिए वह उस साल आईपीएल नहीं खेले थे। उन्होंने आईपीएल में शुरुआत...