नई दिल्ली, मार्च 23 -- कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के कप्तान के तौर पर पहली पसंद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के लिए अजिंक्य रहाणे नहीं, बल्कि रिंकू सिंह थे। इसके पीछे का कारण भी आकाश चोपड़ा ने बताया है। आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का जिक्र किया है। उस समय उनके पास कई टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे, लेकिन फिर भी कप्तानी के तौर पर उन्होंने थर्ड ऑप्शन की ओर ध्यान दिया। आकाश चोपड़ा से पूछा गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स का बेस्ट कैप्टन ऑप्शन आपको कौन लगता है? तो इसके जवाब में आकाश चोपड़ा ने रेवस्पोर्ट्ज के एक प्रोग्राम में कहा, "देखिए, मुझे जो लगता है कि कोलकाता ने अपने आपको मौका ही नहीं दिया है। ऑक्शन में वो कप्तान खरीदने गए ही नहीं और जब आपने एक्सलरेटेड ऑक्शन के अंदर दूसरी या तीसरे मौके पर आपको लगा कि चलो अब अजिंक्य रहाणे को ले लेते...