नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2026 में जीत का खाता खुल गया है। केकेआर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ चार विकेट से विजयी परचम फहराया। आरआर ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 156 रनों का टारगेट दिया। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 161 रन जुटाए। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने सात मैचों में पहली जीत हासिल की है। आरआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उपकप्तान रिंकू सिंह ने राजस्थान की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। रिंकू ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है। रिंकू को 8 के निजी स्कोर जीवनदान मिला, जिसका भरपूर फायदा उठाया।सीफर्ट और रहाणे शून्य पर आउट लक्ष्य का पीछा करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.