नई दिल्ली, अगस्त 31 -- 'रूही' की भूमिका से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री रुहानिका धवन 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा रहीं थीं। रुहानिका शो के दौरान अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। रुहानिका , रोहित शेट्टी के होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट रहीं। ये रियलिटी कॉम्पिटिशन 1 अगस्त को अपने डेब्यू के बाद से कलर्स टीवी पर एयर हो रहा है। यही नहीं ये शो अपने खतरनाक और डरावने चैलेंज के कॉम्बिनेशन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। रुहानिका के लिए हाल ही में एक ऐसा स्टंट चैलेंज था, जिसे उन्होंने अपना पसंदीदा और सीजन का सबसे मुश्किल चैलेंज बताया। ये एक बेहद खतरनाक डॉग स्टंट था। इस स्टंट करते वक्त रूहानिका काफी डर गई थीं। आइए जानते हैं उस वक्त एक्ट्रेस का क्या हाल रहा था।रुहानिका को कुत्तों...