नई दिल्ली, जून 19 -- हर सुबह चाय बनती है, कप खाली होते हैं और फिर बची हुई चाय पत्ती सीधे कूड़ेदान में चली जाती है। हममें से ज्यादातर लोग यही करते हैं क्योंकि हमें लगता है कि उसका काम खत्म हो चुका है। लेकिन क्या सच में ऐसा है? शायद नहीं। जिस चाय पत्ती को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही घर और बगीचे के कई काम आसान बना सकती है। खास बात है कि इसके कुछ इस्तेमाल ऐसे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर सही तरीके से साफ करके दोबारा उपयोग किया जाए, तो बची हुई चाय पत्ती पौधों से लेकर सफाई तक कई जगह काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि रोज फेंकी जाने वाली यह साधारण-सी चीज आखिर कितनी काम की साबित हो सकती है।पौधों के लिए अच्छी खाद अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो बची हुई चाय पत्ती आपके काम आ सकती है। इस्तेमाल के बाद चाय पत्ती को अच्छी तरह धो ले...