नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अनानास, अनार और कीवी जैसे फल अक्सर इसलिए छोड़ दिए जाते हैं क्योंकि इन्हें काटना झंझट भरा लगता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुनाल कपूर ने इन फलों को मिनटों में आसानी से काटने के कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। चलिए आपको उनके बताए आसान हैक्स बताते हैं, इन्हें जानने के बाद आप कभी अनानास-अनार जैसे फलों को काटने से नहीं घबराएंगे।शेफ कुनाल कपूर ने बताए फलों को काटने के आसान हैक्स-1- अनानास कैसे काटें अनानास का पहले पत्ते वाला हिस्सा काटकर निकाल देंगे और फिर उसे सीधा खड़ा करेंगे। फिर बीच से सीधा काटेंगे। अनानास दो हिस्सों में आधा कट जाएगा, तब आप देखेंगे कि इसमें साइड वाली लाइनें दिखती हैं। अब इन लाइनों पर चाकू को रखते हुए दो-दो के गैप में अनानास काट लीजिए। यही तरीका अपन...