Kishanganj News: 72 घंटे बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं
किशनगंज, नवम्बर 28 -- लापता नाबालिग की तलाश Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग युवती की 72 घंटे बाद भी बरामदगी नहीं होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोग ठाकुरगंज थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से युवती को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। पीड़ित माता-पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत 25 नवंबर को ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने युवती को गायब करने के संदेह में एक व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया था। उनका आरोप है कि तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बेटी का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का कथित आरोप है कि पुलिस जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.