Kishanganj News: 7.24 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 26 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर के क्लब फील्ड के समीप एक व्यक्ति को 7.24 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जप्त की है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जलेबिया मोड़ निवासी संतोष गिरी (40), पिता स्वर्गीय राजेंद्र गिरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्लब फील्ड के समीप जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्कूटी सवार संतोष गिरी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 7.24 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अंजय कुमार अमन ने गिरफ्तारी और शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शराब और स्कूटी को जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.